
Vande Bharat Express Food Quality Complaint IRCTC Fine: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। प्रीमियम ट्रेनों में शुमार ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में खाने की गुणवत्ता (Food Quality) में बड़ी चूक पाए जाने पर रेलवे ने अपनी ही एजेंसी IRCTC और संबंधित फूड वेंडर पर करोड़ों की गाज गिराई है।
क्या है पूरा मामला? (पटना-टाटानगर वंदे भारत की घटना)
जानकारी के मुताबिक, 15 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस) में यात्रा कर रहे यात्रियों ने परोसे गए भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी। यात्री ने सोशल मीडिया और रेल मदद पोर्टल के जरिए खाने में भारी अनियमितता का आरोप लगाया था। इस शिकायत को रेलवे बोर्ड ने बेहद गंभीरता से लिया और जांच के बाद शिकायतों को सही पाया गया।
जुर्माने की ‘डबल डोज’ और सख्त एक्शन
रेलवे ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निम्नलिखित कार्रवाई के आदेश दिए हैं:
कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन: रेलवे ने केवल जुर्माना ही नहीं लगाया, बल्कि संबंधित कंपनी का Contract Terminate (ठेका रद्द) करने के भी सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।
IRCTC पर शिकंजा: लापरवाही बरतने और मॉनिटरिंग में फेल होने के कारण IRCTC पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
वेंडर पर बड़ी गाज: वंदे भारत में खाना सप्लाई करने वाली निजी कंपनी (Service Provider) पर ₹50 लाख का भारी भरकम जुर्मानाठोका गया है।





