खेल
Trending

KKR vs SRH IPL 2026 Date, Live Streaming: जानिए केकेआर और हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले कब और कहां खेला जाएगा, जानें यहां

IPL 2026, KKR vs SRH Match Live Streaming, Telecast, Date and Timing, Squad: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले जान लीजिए कि यह रोमांचक मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा।

IPL 2026, KKR vs SRH Match Live Streaming, Telecast, Date and Timing, Squad: आईपीएल के नए सीजन का रोमांच शुरू हो चुका है। सभी टीमें अपना एक–एक मुकाबला खेल चुकी है। किसी टीम को अपने पहले मुकाबले में जीत मिली है तो किसी को हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो दोनों टीमों को अपने–अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। तीन बार की चैंपियन केकेआर को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि हैदराबाद को आइपीएल के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रायल चैंलजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमों की नजरें पहली जीत पर है। हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का पलड़ा भारी लग रहा है और अजिंक्य रहाणे की टीम को घरेलू मैदान का भी फायदा मिलेगा।

केकेआर और हैदराबाद का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Where will KKR vs SRH match be played)
– कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा।

केकेआर और हैदराबाद का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (What time will KKR vs SRH match start)
– कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

केकेआर और हैदराबाद का टाॅस कितने बजे होगा? (What time will toss between KKR and SRH happen)
– कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का टॉस शाम 7 बजे होगा।

केकेआर और हैदराबाद मैच को किस चैनल पर देख सकते हैं? (Which TV channel will broadcast KKR vs SRH match)
– कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

केकेआर और हैदराबाद मैच को किस प्लेटफार्म पर ऑनलाइन देख सकते हैं? (How can one watch the live streaming of KKR vs SRH match online)
– कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button