खेल
Trending

IPL 2026 Opening Match: आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में इन दो टीमों के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से जुड़ी हर जानकारी देखें

IPL 2026 Opening Match, RCB vs SRH Match: फटाफट क्रिकेट यानी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) की उलटी गिनती शुरू हो चुकी। हर टीमों ने अपनी तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है और अब बची खुची कमियों को भी कैंप लगाकर दूर करने में लगे हुए हैं। आइपीएल के नए सीजन का रोमांचक 28 मार्च से शुरू होगा, जो 31 मई तक चलने की उम्मीद है। आइपीएल गर्वनिंग बोर्ड ने अभी पहले चरण का कार्यक्रम का ऐलान किया है। हालांकि, कोलकाता, असम, केरल सहित पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीख ऐलान हो चुका है तो अब उम्मीद की जा रही है कि अब बचे कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी जाएगी।

आरसीबी का सामना हैदराबाद से: आईपीएल 2026 के ओपिनंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है और दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगा। हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का घरेलू मैदान होने के कारण उनका पलड़ा भारी है।

इशान संभालेंगे हैदराबाद की कमान: चोट से उबर रहे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पैट कमिंस आईपीएल के शुरुआती मैच में नजर नहीं आएंगे। पैट कमिंस चोट से उबरने के कारण कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनके ठीक होने तक विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन कप्तान और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे।

कोहली पर रहेगी नजर: आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में सभी की नजर विराट कोहली पर रहने वाली है। वह टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वह आईपीएल में चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आइपीएल में एक टीम आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने 267 मैचों में 132.86 की स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं। इसके बाद इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 272 मैचों में 132.10 की स्ट्राइक रेट से कुल 7046 रन बनाए हैं।

Related Articles

Back to top button