क्राइम
Trending

Telibandha Knife Attack: जरा सी बात और पेट में घोंप दिया चाकू, रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर से 2 हमलावर गिरफ्तार, बीच सड़क पर पुलिस ने कराई परेड

Telibandha Knife Attack, Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर चाकूबाजी की घटना से दहल गई। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाके में उनका जुलूस निकालकर यह संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Telibandha Knife Attack, Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर चाकूबाजी की घटना से दहल गई। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाके में उनका जुलूस निकालकर यह संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है पूरा मामला? 
यह घटना 8 अप्रैल 2026 की शाम की है। प्रार्थिया सिमरन मिस्त्री अपने दोस्त गोविंद रोचलानी के साथ श्याम नगर के रास्ते कटोरा तालाब जा रही थी। शाम करीब 7:35 बजे इंदिरा चौक के पास स्कूटी सवार दो लड़कों ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें गाली दी। जब गोविंद ने गाली देने का विरोध किया, तो हमलावर वहां से आगे निकल गए।

हनुमान मंदिर के पास रोका रास्ता और किया हमला 

विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। जैसे ही सिमरन और गोविंद श्याम नगर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, उन दोनों लड़कों ने स्कूटी बीच सड़क पर अड़ाकर इनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गोविंद को धमकी देते हुए कहा, “तुम बहुत हीरो बन रहे हो, अब तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा।” इसके तुरंत बाद एक आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से गोविंद के पेट पर जोरदार हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता और स्मृतिक राजनाला ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और तेलीबांधा पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने न्यू राजेंद्र नगर के विजेता कॉम्प्लेक्स में रहने वाले अनुज सिंह (18 वर्ष) और नवीन पैकरा (20 वर्ष) को दबोच लिया।

जब्त किया गया सामान और कानूनी कार्रवाई 

पुलिस ने आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू, वारदात के समय प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 166/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 126(2), 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला ताकि शहर के असामाजिक तत्वों में कानून का डर बना रहे।

Related Articles

Back to top button