RCB vs LSG IPL 2026 Date, Live Streaming: रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला आज, जानिए महामुकाबले की पूरी डिटेल
RCB vs LSG IPL 2026 Date, Live Streaming: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले जानिए महामुकाबले की पूरी डिटेल।

RCB vs LSG IPL 2026 Date, Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। बुधवार, 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम हमेशा से ही अपने छोटे बाउंड्री और बल्लेबाजों के मददगार पिच के लिए जाना जाता है। इस सीजन में भी यहां 200 से अधिक का स्कोर बनना आम बात हो गई है।
RCB और LSG का अब तक का सफर: रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार फॉर्म में है। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर टीम के हौसले बुलंद हैं। फिल साल्ट, विराट कोहली और खुद पाटीदार बल्ले से आग उगल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ की टीम इस मैच में वापसी कर अपनी लय फिर से हासिल करना चाहेगी। आंकड़ों की बात करें तो लखनऊ का रिकॉर्ड इस मैदान पर हमेशा से प्रभावशाली रहा है, जो आरसीबी के लिए चुनौती बन सकता है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (RCB vs LSG Match Venue)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (RCB vs LSG Match Time)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच को किस चैनल पर देख सकते हैं? (RCB vs LSG Match TV channel)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच को किस प्लेटफार्म पर ऑनलाइन देख सकते हैं? (RCB vs LSG Match Live Streaming)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।





