Allदेशबड़ी खबर

Train Cancel: बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन का काम तेज, 08 से 13 दिसंबर तक कई यात्री गाड़ियां रद्द

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में रेल यातायात की क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए चौथी लाइन परियोजना का काम तेज गति से जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के महत्वपूर्ण चांपा–खरसिया सेक्शन में स्थित बाराद्वार स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग (Non-Interlocking – NI) से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

इस निर्माण कार्य के कारण रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और कार्य को शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से 08 से 13 दिसम्बर 2025 तक इस रूट से चलने वाली कई यात्री गाड़ियों के परिचालन को प्रभावित करने का निर्णय लिया है।

प्रभावित रहने वाली ट्रेन सेवाओं का विवरण

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रभावित होने वाली ट्रेनें निम्नानुसार हैं

1. रद्द रहने वाली ट्रेनें:

ट्रेन संख्याट्रेन का नामकब से रद्द रहेगी
68738/68737बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर09 से 13 दिसम्बर 2025 तक
68736बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर08 से 12 दिसम्बर 2025 तक
68735रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर09 से 13 दिसम्बर 2025 तक

2. रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें:

ट्रेन संख्यानाम और बदलावकब से प्रभावी
68861गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर09 से 13 दिसम्बर 2025 तक बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। यह गाड़ी बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
68862झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर09 से 13 दिसम्बर 2025 तक बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। यह गाड़ी झारसुगुड़ा और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि चौथी लाइन परियोजना पूरी होने के बाद इस व्यस्त मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पहले से अधिक तेज और सुचारु हो जाएगी, जिससे यात्रियों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

Related Articles