Allक्राइम
Trending

Raipur Magneto Mall: तेलीबांधा के मॉल में तोड़फोड़, बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना

Raipur Magneto Mall: छत्तीसगढ़ बंद के दौरान तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की गई। क्रिसमस थीम पर की गई सजावट को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया। प्रबंधन ने रातभर में फिर उसी थीम पर सजावट कर दी है।

प्रबंधन का आरोप है कि बजरंग दल के 30–40 कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसे और कर्मचारियों से उनका धर्म पूछा। इसके बाद तोड़फोड़ की गई। घटना से वहां काम करने वाले कर्मचारी दहशत में हैं।

इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाना पहुंचे। पुलिस से मांग करने लगे की उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए।

मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मॉल पूरी तरह बंद था। मॉल प्रबंधन ने बंद को पूरा समर्थन दिया था। इसके बावजूद 30–40 लोग लाठी-डंडे लेकर जबरदस्ती मॉल में घुस गए।

वे मॉल के भीतर हंगामा करने लगे। वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों से धर्म पूछने लगे कि वे हिंदू हैं या क्रिश्चियन। उनकी जाति के बारे में भी सवाल किए गए। यहां तक कि आईडी कार्ड और बैज देखकर पूछताछ की जा रही थी।

सजावट को तोड़ा गया, सामान फेंका गया
तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि मॉल में त्योहार की थीम पर सजावट की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने इसे तोड़ दिया और सामान फेंक दिया। वहां के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज मॉल प्रबंधन ने पुलिस को सौंप दिया है। उसी के आधार पर जांच की जा रही है। इसमें शामिल किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा

Related Articles

Back to top button