Allदेशबड़ी खबर

Prakash Parv: 359वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब स्टेशन पर रुकेंगी 19 जोड़ी ट्रेनें, यहां देखें डिटेल

हाजीपुर: गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के भव्य आयोजन को देखते हुए, पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए पटना साहिब स्टेशन पर 19 जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।

रेल प्रशासन के अनुसार, यह अस्थायी ठहराव दिनांक 19 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान 19 जोड़ी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को पटना साहिब स्टेशन पर दो मिनट के लिए रोका जाएगा।

पटना साहिब स्टेशन पर रुकने वाली 19 जोड़ी ट्रेनें

यहां उन 19 जोड़ी ट्रेनों की सूची दी गई है जिन्हें प्रकाश पर्व के दौरान अस्थायी ठहराव दिया गया है:

क्र.सं.ट्रेन संख्याट्रेन का नामठहराव समय (आगमन/प्रस्थान)
1.12361/12362आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई एक्सप्रेस23.57/23.59 बजे & 13.54/13.56 बजे
2.12545/12546रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस23.57/23.59 बजे & 22.49/22.51 बजे
3.14223/14224राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस22.59/23.01 बजे & 03.31/03.33 बजे
4.15483/15484अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस02.27/02.29 बजे & 00.53/00.55 बजे
5.12333/12334हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस03.26/03.28 बजे & 22.58/23.00 बजे
6.22213/22214शालीमार-पटना दूरंतो एक्सप्रेस05.05/05.07 बजे & 20.59/21.01 बजे
7.18449/18450पुरी-पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस09.01/09.03 बजे & 08.58/09.00 बजे
8.15635/15636ओखा-गुवाहाटी द्वारिका एक्सप्रेस10.33/10.35 बजे & 03.34/03.36 बजे
9.22948/22947भागलपुर-सुरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस10.50/10.52 बजे & 13.30/13.32 बजे
10.13241/13242बांका-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस14.56/14.58 बजे & 00.06/00.08 बजे
11.12303/12304हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस15.19/15.21 बजे & 07.13/07.15 बजे
12.13331/13332धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस16.00/16.02 बजे & 08.49/08.51 बजे
13.13423/13424भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस16.55/16.57 बजे & 10.00/10.02 बजे
14.22405/22406भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस17.30/17.32 बजे & 06.13/06.15 बजे
15.12577/12578दरभंगा-मैसूर बागमती एक्सप्रेस19.41/19.43 बजे & 10.23/10.25 बजे
16.12327/12328हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस20.16/20.18 बजे & 17.54/17.56 बजे
17.12315/12316कोलकाता-उदयपुर अनन्या एक्सप्रेस20.54/20.56 बजे & 05.34/05.36 बजे
18.12435/12436जयनगर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस17.49/17.51 बजे & 06.08/06.10 बजे
19.13229/13230गोड्डा-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस14.56/14.58 बजे & 22.26/22.28 बजे

यह निर्णय प्रकाश पर्व के दौरान पटना साहिब आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के समय और प्लेटफॉर्म संख्या की जानकारी सुनिश्चित कर लें।

Related Articles