
Chhattisgarh Police Transfer: राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत IG, SSP, SP स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कमिश्नरी प्रणाली के अंतर्गत रायपुर नगरीय क्षेत्र में DCP की भी नियुक्ति की गई है।
तबादलों में रामगोपाल गर्ग को IG दुर्ग रेंज से हटाकर IG बिलासपुर रेंज बनाया गया है। अभिषेक शांडिल्य को IG राजनांदगांव रेंज से IG दुर्ग रेंज की कमान सौंपी गई है, वहीं बालाजी राव सोमावर को PHQ रायपुर से IG राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अमित तुकाराम कांबले को SP कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है।
SSP स्तर पर लाल उमेद सिंह को रायपुर से जशपुर, जबकि शशि मोहन सिंह को जशपुर से रायगढ़ भेजा गया है। दिव्यांग पटेल को SP रायगढ़ से SP रेल रायपुर की जिम्मेदारी मिली है।
कमिश्नरी व्यवस्था के तहत रायपुर में उमेश प्रसाद गुप्ता (DCP मध्य), संदीप पटेल (DCP पश्चिम), मयंक गुर्जर (DCP उत्तर), विकास कुमार (DCP ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल) और राजनाला स्मृतिक (DCP क्राइम एवं साइबर) की तैनाती की गई है।
अन्य आदेशों में श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को SP रेल रायपुर से SP रायपुर ग्रामीण और इंदु अग्रवाल को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक रायपुर नगरीय नियुक्त किया गया है।





